‘दुनिया के हर झंडे पर मेरा एक तिरंगा भारी’ गीत से समापन हुआ महिला इंटर कॉलेज का एनुअल समारोह

0

-डॉक्टर हरिनारायण जोशी अंजान-

हरिद्वार. एसएसएस महिला इंटर कॉलेज सती कुंड के एनुअल समारोह में देश की विभिन्न समसामयिक समस्याओं को सांस्कृतिक मंच पर कॉलेज की छात्राओं ने सजीवता के साथ जीवंत कर दिया.

कॉलेज की छात्राओं ने जहां अंग्रेजी भाषा में शेक्सपियर के नाटक का सजीव मंचन किया वहीं लोक कला और लोक नृत्य के माध्यम से देश और राज्य की अनेक समस्याओं की सजीव प्रस्तुतियां दी। उत्तराखंड से जुड़े आंदोलनों को, मुजफ्फरनगर आदि गोलीकांड को उन्होंने राज्य के नीति नियंताओं को प्रेरणा सबक और शहीदों के प्रति कृतज्ञता संदेश के साथ सजीव प्रस्तुत किया। साथ ही उत्तराखंड की आन बान शान और वहां की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को मंच पर जीवंत कर दिया। ‌ छात्राओं ने उत्कृष्ट कला को प्रदर्शित करते हुए मीर खुसरो की गजलों को संदर्भित नाट्यम के माध्यम से इस तरह से प्रस्तुत किया की खुसरो काल और गजल स्पष्ट दृष्टिगोचर होने लगी।
छात्राओं ने बड़ी कुशलता और सकारात्मक के साथ पेपर लीक जैसे विषयों को भी मंच पर नाटक और नृत्य के माध्यम से सुंदर और समाधान कारक प्रस्तुतियां दी। छात्राओं की गाइड शिक्षिकाओं ने बड़ी कुशलता व्यवहारिकता से अनेक संदेश इस समारोह में दिए। ‌ पर्यावरण धरती धरती की अनेक प्रकार के दुश्मन रसायन प्लास्टिक जैसे विषयों को भी नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से छात्राओं ने बड़ी बखूबी से उठाया और Gen G नाम को भी देश के साथ सकारात्मकता से जुड़ने का आह्वान किया। योग व्यायाम के संदेश के लिए भी नृत्य नाटक के माध्यम से खूबसूरत मंचन किया गया।
सारा कार्यक्रम बहुत ही गरिमा पूर्ण रहा। कालेज प्रबंधक डॉ अशोक शास्त्री एवं प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा पुरोहित जी ने बड़े सार गर्वित उद्बोधन में अतिथियों का अभिवादन और शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह में बीना शास्त्र पूर्व प्रोफेसर और एस एन जे एन डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉoशिवशंकर जायसवाल पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती डा दीपा जोशी, गणेश पुरोहित, बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य जन एवं छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share