अंकिता भंडारी मामले में विनोद आर्य ने अंकिता के दोस्त पुष्पदीप के खिलाफ थाने में दी तहरीर

0

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चल रहे विवाद में अब विनोद आर्य ने पुष्पदीप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुष्पदीप अंकिता का दोस्त है। हत्याकांड के बाद उसने पुलिस को मामले से जुड़ी कई जानकारियां दी थीं। फिलहाल विनोद आर्य की ओर से दी गई तहरीर के संबंध में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
हाल ही में विनोद आर्य ने हरिद्वार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंकिता और पुष्पदीप के बीच हुई निजी व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए थे। इस मामले में विनोद व उसके वकील के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता गांधी पार्क में धरने पर भी बैठे थे। सामाजिक संगठन भी केस दर्ज करने की मांगे कर रहे थे,
इसके बाद उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन से मुलाकात की थी। एडीजी के निर्देश के बाद राजपुर थाने में विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। अब विनोद आर्य की ओर से पुष्पदीप के खिलाफ तहरीर दिए जाने से यह विवाद एक बार फिर चर्चा में है। जताई थी। उनका आरोप था कि उनकी दिवंगत बेटी की निजी बातचीत को सार्वजनिक कर उसकी निजता और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share