कोर विश्वविद्यालय और एल.एंड.टी. एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयार

0

सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर और रोबोटिक्स में पांच उद्योग-आधारित कार्यक्रम

रुड़की. कोर विश्वविद्यालय ने लार्सन एंड टुब्रो की शिक्षा एवं कौशल विकास इकाई एल एंड टी एडुटेक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत विश्वविद्यालय 2027–2031 बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘एल एंड टी कॉलेजकनेक्ट’ कार्यक्रम संचालित करेगा। आठ सेमेस्टर के प्रत्येक कार्यक्रम में हर सेमेस्टर एक उद्योग-आधारित कोर्स होगा, जिसमें ऑनलाइन शिक्षण, उद्योग विशेषज्ञों के सत्र, प्रोजेक्ट और मूल्यांकन शामिल होंगे।
पांच कार्यक्रम हैं: सेमीकंडक्टर डिज़ाइन (ईसीई), स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ईईई), एआई/एमएल के साथ मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर तथा इंटीग्रेटेड बिल्डिंग सिस्टम डिज़ाइन (सिविल) और रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन (मैकेनिकल)। विद्यार्थियों को एल एंड टी एडुटेक का प्रमाणपत्र मिलेगा और वे इसके स्किल एक्सचेंज प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत होकर इंटर्नशिप व प्लेसमेंट के अवसर पा सकेंगे, जो नियोक्ता कंपनियों के चयन मानकों के अधीन होंगे। दोनों पक्षों के दो-दो सदस्यों की समिति प्रगति की निगरानी करेगी।
कुलपति प्रो. (डॉ.) अनुभा सिंह ने कहा कि विद्यार्थी ऐसे कौशल और प्रमाणपत्रों के साथ निकलेंगे जिन्हें नियोक्ता मान्यता देते हैं। अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. (डॉ.) सुनील गुप्ता ने कहा कि ये कार्यक्रम डिग्री में व्यावहारिक पक्ष जोड़ेंगे। एल एंड टी के क्षेत्रीय प्रमुख श्री आशीष मिश्रा ने कहा कि यह साझेदारी उद्योग और शिक्षा के बीच की दूरी कम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share