1962 सेवा द्वारा 4 वर्षों में पांच लाख पशुओं को पहुंचाई स्वास्थ्य, उपचार सुविधा

0

सोल ऑफ इंडिया, देहरादून

​राज्य में ऑन-व्हील मोबाइल वेटरनरी यूनिट (पशु चिकित्सा इकाई), एम्बुलेंस सेवा 1962 की शुरुआत के बाद से पिछले 4 वर्षों में कुल 5 लाख 86 हजार 894 पशुओं का चिकित्सकीय उपचार किया गया है।

​मोबाइल वेटरनरी यूनिट (MVU) के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, 16 नवंबर 2022 को आगाज के साथ ही, इस सेवा ने 16 नवंबर 2026 तक 5,86,894 पशुओं के उपचार के आंकड़े को छू लिया है। जो की पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्रों में सराहनीय प्रयास है।

​इसमें मवेशी (2,97,973), बकरी (1,69,148), भैंस (47,454), कुत्ते (31,816), घोड़े (16,189), भेड़ (7,615) और अन्य पशु शामिल हैं।

​EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के राज्य प्रभारी आशीष नेगी ने कहा, “दुर्गम पहाड़ी इलाकों और दूर-दराज के ग्रामीण मैदानी क्षेत्रों सहित राज्य के सभी 13 जिलों को कवर करते हुए महज चार साल के अंतराल में यह एक सराहनीय उपलब्धि है। यह डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, ड्राइवरों, कॉल सेंटर स्टाफ से लेकर प्रशासनिक कर्मियों तक के आपसी सहयोग और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

देहरादून में मुख्य कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जहाँ से कॉल प्राप्त होने के बाद जीपीएस प्रणाली के माध्यम से बीमार पशु का इलाज करने के लिए संबंधित निकटतम मोबाइल वाहन इकाई को मौके पर भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share