जौलीग्रांट एयरपोर्ट: जंगली हाथी ने किया युवक को कुचलने का प्रयास

0

देहरादून। बीती देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर एक जंगली हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर उसे कुचलने का प्रयास किया। हाथी की चपेट में आने से युवक सड़क किनारे गिर पड़ा। इसके बाद हाथी उसके बेहद करीब से गुजरा और उसके ऊपर पैर रखते हुए आगे बढ़ गया। युवक के ऊपर से हाथी के गुजरने के बावजूद उसकी जान बच गई। घटना के बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर जंगल में चला गया।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुलेट सवार युवक हाथी की चपेट में आने के बाद सड़क किनारे गिरा हुआ है। इसी दौरान हाथी उसके बेहद करीब पहुंचता है और उसके ऊपर से पैर रखकर आगे निकल जाता है। इसके बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ता है और जंगल की ओर चला जाता है। कुछ सेकंड का यह घटनाक्रम बेहद भयावह है। हाथी के इतने करीब आने और उसके ऊपर से गुजरने के बाद भी युवक का बच जाना राहत की बात है।
इस घटना ने एयरपोर्ट रोड और आसपास के वन क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही के बीच वाहन चालकों की सुरक्षा का सवाल फिर खड़ा कर दिया है। इस क्षेत्र में जंगल और आबादी के बीच संपर्क होने के कारण हाथियों का सड़कों और आसपास के इलाकों में आनाकृजाना रहता है। रात के समय हाथियों की मौजूदगी का पता नहीं चलने और अचानक सड़क पर सामने आने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share