देर रात बोलेरों खाई में गिरी, मां-बेटी सहित तीन की मौत

0

अल्मोड़ा। बीती देर रात घटित सड़क हादसे में तीन की मौत का समाचार प्राप्त हुआ है, घटना का पता सुबह लगने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर तीन शवों को बाहर निकालकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
सेराघाट, पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात एक बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में मां, बेटी समेत वाहन चालक की मौत हो गई। तीनों ही हरड़ा गांव के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात दोनों बोलेरो मैक्स में सवार होकर अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हरड़ा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना देर रात हुआ कि किसी को इसकी जानकारी तक नहीं मिल सकी। आज सुबह राहगीरों की नजर सड़क से नीचे खाई में गिरे दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुबह करीब नौ बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई करीब 400 मीटर गहरी होने के कारण शवों को बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रोक-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share