जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में आज ग्राम एकड़ कलां के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया विद्यार्थी दिवस
हरिद्वार. आज दिनांक 15 अक्टूबर, 2026 को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार, सिविल जज (एस.डी.) सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर द्वारा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर विद्यार्थी दिवस ,ग्राम एक्कड़ कलां के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनाया गया ।

भारत के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर ग्राम एक्कड़ कलां (भगतनपुर) स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थी दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सिमरनजीत कौर, सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. कलाम के जीवन संघर्षों, आदर्शों और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया, साथ ही बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, बाल अधिकारों, शिक्षा के महत्व तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, चाइल्डलाइन 1098 और आपातकालीन नंबरों 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा अंत में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये।
