*155 बार रक्तदाता डॉ. अनिल वर्मा ” राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सम्मान” से विभूषित*

0

*राज्य रक्त संचरण परिषद् ने मनाया राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस*

देहरादून.
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार, स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल एवं उत्तराखंड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एनoआईoईoपीoवीoडीo राजपुर रोड देहरादून के सभागार में “मानवता की एक बूंद : रक्तदान कीजिए- जिंदगियां बचाइये” थीम पर आधारित राज्य स्तरीय विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक व यूथ रेडक्रास सोसायटी के विगत 55 वर्षों से रक्तदान अभियान से जुड़े तथा 155 बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा सहित स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजक संस्थाओं को रक्तदान के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु राज्य स्तर पर “राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान सम्मान” प्रदान किया गया।
स्वैच्छिक रक्तदानियों में राकेश रावत, कमल उनियाल, मनीष भट्ट, कमलेश कांडपाल व धर्मेंद्र को एवं रक्तदान शिविर आयोजकों में संत निरंकारी मंडल के जोनल प्रभारी हरभजन सिंह जी, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के विपुल गर्ग, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के डॉ. वी के श्रीवास्तव, साईं इंस्टीट्यूट की डॉ.आरती रौथान व चीफ़ कॉर्डिनेटर एडमिशन रितिका डिमरी, एसबीएस बालावाला की डॉ. पूजा नौडियाल,टीम वॉरियर की शिवानी बिष्ट, “विचार एक नई सोच” के अवधेश नौटियाल तथा पूर्व एनसीसी अधिकारी मेजर प्रेमलता वर्मा को सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व यूसैक्स के संयुक्त निदेशक अनिल सती ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाने के इतिहास तथा उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हुडको के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय भार्गव, एन आई ई पी वी डी के असिस्टेंट प्रोफेसर व हैड डॉ. सुरेंद्र ढालवाल, एसबीटीसी के निदेशक डॉ. अमित शुक्ला, रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ.एमएस अंसारी, यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के डॉ. अनिल वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा ने विचार गोष्ठी का शुभारंभ इस वर्ष की थीम मानवता की एक बूंद: रक्तदान कीजिए – जिंदगियां बचाइये ” विषय पर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाने के इतिहास, आवश्यकता, महत्व तथा उत्तराखंड में सौ प्रतिशत रक्तदान का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरणादायक संबोधन से हुआ।
उन्होंने रक्तदान करके रोगी को जीवन दान देने को परोपकार का सरलतम माध्यम बताया। साथ ही नियमित रक्तदान करने से स्वयं रक्तदाता को होने वाले अनेक फायदों की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने आजकल युवा लड़के लड़कियों के बड़ी संख्या में एनीमिया ग्रस्त होने पर चिंता वयक्त करते हुए युवाओं से नशा मुक्त जीवन व जंक फूड – फास्ट फूड का त्याग करते हुए पौष्टिक आहार लेकर नियमित रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से थैलेसीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत विवाह से पूर्व जन्म कुण्डली के साथ ही लड़का – लड़की दोनों की रक्त कुण्डली मिलान करने के बाद ही विवाह करने का परामर्श दिया ताकि भावी वाली संतान थैलेसीमिया के अभिशाप से ग्रस्त न हो ।
कार्यक्रम अध्यक्ष राज्य रक्त संचरण परिषद् के निदेशक व एन एच एम के निदेशक डॉ० अमित शुक्ला ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिये आवश्यक मापदण्ड तथा प्रक्रिया का व्यापक जिक्र किया। उन्होंने रक्तदान को लेकर भ्रांतियों को दूर करते हुए रक्त की इंतजार में अस्पतालों में पड़े मरीजों के दुःख- दर्द को महसूस करते हुए युवाओं से प्रति तीन माह बाद तथा महिलाओं से चार माह बाद नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने युवाओं से डा. अनिल वर्मा जिन्होंने 18 वर्ष की उम्र से लगातार साल में 3-4 बार रक्तदान कियाऔर अब तक 155 बार रक्तदान कर चुके हैं,उनसे प्रेरणा लेकर रेगुलर ब्लड डोनर होने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
एसबीटीसी के असिस्टेंट डायरेक्टर बी टी एस प्रदीप हटवाल ने उत्तराखंड में रक्तदान के बढ़ते प्रतिशत को उत्साहवर्धक बताते हुए 95 प्रतिशत रक्तदान हेतु राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करके एनबीटीसी नई दिल्ली में अवॉर्ड प्राप्त करने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए रक्तदानियों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।
विचार गोष्ठी में डॉ. सुरेंद्र ढालवाल, डॉ.एम एस अंसारी, श्री संजय भार्गव,श्री हरभजन सिंह जी तथा शिवानी बिष्ट ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान हंसा ग्रुप के निदेशक विनोद ममगाईं तथा इंदु ममगाईं के संयोजन में रक्तदान-महादान पर प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक की मनभावन प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर संस्थान के परिसर में डॉ. नेहा बत्रा डंडोना, एसोसिएट प्रोफेसर प्रभारी, ब्लड बैंक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के संयोजन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का सघन कुशल संचालन यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ.अनिल वर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन युसेक्स के ज्वाइंट डायरेक्टर अनिल सती ने किया।
कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉस कमेटी के डॉ. अनिल वर्मा व मेजर प्रेमलता वर्मा के नेतृत्व में डी ए वी (पी जी) कॉलेज की टीम लीडर रिया बिष्ट, डी बी एस (पी जी) कॉलेज के टीम लीडर अथर्व थपलियाल व कनक उप्रेती तथा डी ए वी इंटर कॉलेज के सात्विक बंसल व सारंग बंसल सहित 52 यूथ रेडक्रॉस वालंटियर, सीआईएमएस, तथा एनआईईपीवीडी के छात्र- छात्राओं सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल संयोजन में युसेक्स के ज्वाइंट डायरेक्टर अनिल सती, असि. डायरेक्टर सौरभ सहगल, असि.डायरेक्टर ओ पी सिंह, सुरेंद्र बिष्ट, संजय बिष्ट, जगदीश अधिकारी, शकुंतला सेमवाल, आशीष रॉबर्ट, अखिलेश वर्मा, बालाजी सेवा समिति से श्रीमती चंद्रकांता, होप संस्था से शहनाज तथा फोटोग्राफर श्री प्रशांत पांडेय का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share