इंटर कॉलेज महिला कबड्डी टूर्नामेंट 2026 में जीबीएम कॉलेज द्वितीय स्थान पर

0


गया जी। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के खेल कैलेंडर के अंतर्गत खेल भवन में इंटर कॉलेज महिला कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, गया जी की मेजबानी में किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ महाविद्यालयों की महिला टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दरम्यान मगध विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. सुदर्शन रॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, गया जी की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क का परिचय दिया। प्रधानाचार्य डॉ सीमा पटेल ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी नियमित रूप से भाग लेते रहने कहा।

कॉलेज की खेल टीम के प्रशंसनीय प्रदर्शन पर खेलकूद प्रभारी डॉ पूजा राय सहित सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ पटेल, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. अशरफ़, बर्सर डॉ सहदेब बाउरी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ जया चौधरी, डॉ पूजा, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ नगमा शादाब, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ कृति सिंह आनंद, प्रीति शेखर, डॉ रुखसाना परवीन, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ बनीता कुमारी, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ अफ्शां नाहिद, डॉ आशुतोष कुमार पांडेय, डॉ शबाना परवीन हुसैन, डॉ नुद्रतुन निसां, डॉ वीणा कुमारी जायसवाल, डॉ फातिमा, डॉ प्रमिला कुमारी, डॉ शुचि सिन्हा, डॉ सीता, डॉ दीपिका, डॉ सपना पांडे, डॉ गणेश प्रसाद, डॉ रानी कुमारी, डॉ अमृता कुमारी, डॉ ईमा, विक्रम कुमार, रौशन कुमार, अभिषेक कुमार, रीता देवी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share