अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा एवं हिंदू महासभा ने केंद्र व प्रदेश सरकार से की हिंदू हितों का संरक्षण करने की मांग
हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा एवं हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने हिंदु हितों के संरक्षण के लिए कदम उठाने की मांग की है।
आज रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय संत महासभा के संरक्षक आचार्य मदन महाराज ने कहा कि वे केंद्र व उत्तराखण्ड सरकार से आज इस प्रेस वार्ता के माध्यम से मांग करते हैं कि देवभूमि के सभी धर्म गुरुओं, अखाड़ों, मठ मंदिरों सहित हरिद्वार, ऋषिकेश, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में हिंदुओं के धार्मिक स्थानों पर गैर हिंदुओं के जमीन खरीदने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। राज्य में लगातार बाहरी लोगों का हस्तक्षेप बढ़ रहा है। असामाजिक तत्वों पर सरकार को गंभीरता के साथ रोक लगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा को लेकर प्रत्येक हिंदू को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने डेमोग्राफी परिवर्तन के खतरे का भी अंदेशा जताया। मदन महाराज ने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक मर्यादा व्यवस्था के लिए तीर्थ परिषद का गठन किया जाए। तीर्थ पुरोहित मठ मंदिर के संचालक जनप्रतिनिधियों एवं अखाड़े के धार्मिक गुरुओं को स्थान दिया जाए। पुलिस प्रशासन आदि विभाग तीर्थ परिषद के अधीन कार्य करें। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश की भाँति मूल निवासियों के हित में भू-कानून बने, उत्तराखण्ड राज्य का गठन वर्ष 2000 में हुआ तब राज्य में 2001 की जनगणना के मुताबिक मुसलमानों की आबादी 1 लाख थी जो वर्ष 2011 में बढ़कर 14 लाख हो चुकी थी अब यह संख्या उत्तराखण्ड की डेमोग्राफी परिवर्तन के खतरे तक पहुंच चुकी है इस पर तुरन्त प्रतिबन्ध लगाया जाये। कुंभ क्षेत्र हरिद्वार और ऋषिकेश का एक रिंग रोड बने जिसमें मुसलमानों के वाहन के लिए अलग व्यवस्था हो जैसे सऊदी अरब के मक्का मदीना में गैर मुसलमानों के लिए अलग-अलग लैन बनी है। हरिद्वार और ऋषिकेश हिन्दूओं का धर्मकाण्ड, तर्पण आदि मोक्ष साधनों का सबसे प्रवित स्थान है इसलिए यहाँ पर मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाया जाये।


प्रेस वार्ता में महंत गोपाल गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाएं अच्छी होनी चाहिए। स्थाई निर्माण अधिक से अधिक किए जाएं। जिससे लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ मिल सके। तीर्थ स्थलों की मान मर्यादा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। संत महापुरुषों के लिए बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था कुंभ क्षेत्र में बेहतर तरीके से होनी चाहिए। कुंभ मेला सनातन परंपराओं का केंद्र बिंदु है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अन्तर्राष्ट्रीय सन्त महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक हिन्दू पीठाधीश्वर आचार्य मदन जी महाराज, आचार्य अजय कृष्ण जी महाराज, अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा, उ०प्र० अध्यक्ष विश्वास भार्गव, अन्तर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उर्मिला यादव, अमरीश त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड विजय पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अशोक शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा, राष्ट्रीय प्रचारक शेष दत्त तिवारी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार बृजेश शर्मा, युग ठाकुर, मनोज ठाकुर, तनु त्यागी, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
