स्व. गिरिजा शंकर जोशी का असमय निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति: कमलेश भट्ट

0

नैनीताल 14 सितम्बर 2026-

जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में सोमवार को दिवंगत जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर नगर के पत्रकारों, सूचना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शोक सभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
श्रद्धांजलि सभा में सूचना संपादक कमलेश भट्ट ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी सदैव अपने दायित्वों के प्रति समर्पित रहते थे। वह हर परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़े रहने वाले और दिन-रात पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले व्यक्ति थे। उनका इस तरह असमय हम सभी के बीच से चले जाना बेहद पीड़ादायक और दुखद है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का निधन व्यक्तिगत रूप से भी उनके लिए गहरा आघात है। उन्होंने अपने कार्य, व्यवहार और सहज व्यक्तित्व से जो पहचान बनाई, वह लंबे समय तक लोगों के बीच स्मरणीय रहेगी। उनका योगदान और उनकी कार्यशैली हमेशा याद की जाएगी।
शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा कि जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में नव निर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का नाम तथा कुमाऊं के मुख्य द्वार हल्द्वानी में निर्माणाधीन नवीन मीडिया सेंटर का नाम स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर रखा जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान को याद रख सकें।
पत्रकारों के प्रस्ताव पर सूचना संपादक कमलेश भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय जोशी की स्मृतियों और उनके उल्लेखनीय कार्यों को स्थायी रूप से यादगार बनाने के लिए ये सभी माँग मा. मुख्यमंत्री जी तक तत्काल पहुंचाई जाएंगी।
इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
शोक सभा में जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण,वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेक बिष्ट, किशोर जोशी, अफजल हुसैन फ़ौजी, रवि पाण्डे, दामोदर लोहनी,कमल जगाती, तेज सिंह, गौरव जोशी, सुनील बोरा, वीरेन्द बिष्ट, नरेश कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार, नवीन तिवारी, राजू पाण्डे, सुरेश कांडपाल, शीतल तिवारी, गुड्डू ठठोला, तनुज पाण्डे, आकांक्षी, योगिता तिवारी, दीप्ती बोरा, सुमन सहित नगर के पत्रकारगण, सूचना विभाग के पवन नेगी, उमेद जीना, मोहन फुलारा, योगेश, हेमा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share