उडुपी कर्नाटक के संजय दयानंद काडूरू ने 360 घंटे में पूरी की 1,450 किमी ‘चार धाम’ हिमालयन अल्ट्रा-एंड्यूरेंस पदयात्रा
thesoulofindia,Haridwar, 14 Sep. 2026
कर्नाटक के उडुपी जिले के साहसिक एथलीट संजय दयानंद काडूरू ने भारतीय साहसिक खेल (Adventure Sports) के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। उत्तराखंड की कठिन और चुनौतीपूर्ण हिमालयी पहाड़ियों में संजय ने 1,450 किलोमीटर की ‘चार धाम अल्ट्रा-एंड्यूरेंस चुनौती’ को मात्र 360 घंटों में पैदल चलकर सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है।

यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ – इन चारों पावन धामों की पैदल परिक्रमा करते हुए और मोती चूर टाइगर रिजर्व के रास्ते आगे बढ़ते हुए, संजय 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दोपहर को हरिद्वार के ऐतिहासिक ‘हर की पौड़ी’ पर अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा का समापन करेंगे।
अभियान की मुख्य विशेषताएं:
एथलीट: संजय दयानंद काडूरू (उडुपी, कर्नाटक)
चुनौती: चार धाम हिमालयन अल्ट्रा-एंड्यूरेंस पदयात्रा
कुल दूरी: 1,450+ किलोमीटर (पूर्णतः पैदल)
लिया गया समय: 360 घंटे (Strava और GPS डेटा द्वारा प्रमाणित)
मुख्य उद्देश्य: भारतीय हिमालयी ट्रेल्स को विश्व स्तरीय साहसिक खेलों के मंच पर पहचान दिलाना तथा ‘फिट इंडिया’ का संदेश देना।
आधिकारिक पंजीकरण: उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यात्रा पंजीकरण संख्या: 626308184555) में पंजीकृत एवं ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ (IBR) में आधिकारिक रिकॉर्ड दावे हेतु प्रस्तुत।
संजय दयानंद काडूरू का बयान अपने इस अभियान के विषय में कहना है कि “हिमालय के कठिन ढलानों, कम ऑक्सीजन, बारिश और भूस्खलन के खतरों के बीच 1,450 किलोमीटर चलना केवल एक शारीरिक चुनौती नहीं थी, बल्कि यह अटूट विश्वास और संकल्प का मार्ग था। मेरा मुख्य उद्देश्य विश्व स्तर पर यह साबित करना था कि भारतीय एथलीट किसी भी अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा-एंड्यूरेंस चुनौती को पूरा करने में सक्षम हैं।”
संजय दयानंद काडूरू इस अभूतपूर्व ऐतिहासिक उपलब्धि को आधिकारिक रिकॉर्ड मान्यता हेतु ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ को सौंप रहे है।
