प्रथम हरिद्वार T20 क्रिकेट लीग के ट्रायल 13 व 14 सितंबर को

0

हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से प्रथम हरिद्वार T20 क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 13 एवं 14 सितंबर 2026 को किया जाएगा। ट्रायल एचआरडीए कॉम्प्लेक्स, देवपुरा चौक, हरिद्वार में आयोजित होंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अनुसार 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा, जबकि दोपहर 1 बजे से ट्रायल शुरू होंगे। वहीं 14 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रायल प्रक्रिया जारी रहेगी।
ट्रायल में उत्तराखंड के 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान रंगीन क्रिकेट किट, खेल उपकरण, आवश्यक दस्तावेज तथा हालिया रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share