सुभाष कपिल को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी (रजि०) का महामंत्री चुना गया

0

संस्था के महामंत्री पद से पं गोपाल कृष्ण बडोला ने दिया त्यागपत्र
हरिद्वार. आज सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों,संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की एक बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित गणेश यात्रा के कार्यालय में आयोजित की गई ,जहां संस्था के महामंत्री पं गोपाल कृष्ण बडोला ने अपने कार्यकाल के कार्यों का ब्यौरा देते हुए आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया जिसपर उपस्थित सदस्यों ने महामंत्री बडोला के कार्यों की प्रशंसा की और आय-व्यय के ब्यौरे को स्वीकृत कर पारित किया। इस अवसर पर पं गोपाल कृष्ण बडोला ने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए महामंत्री पद से त्यागपत्र देने की इच्छा जताई,उन्होंने कार्यकारिणी और उपस्थित सदस्यों से उन्हें इस पद से मुक्त करने का अनुरोध किया जिसे कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया और बडोला से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सेवाएं देने का अनुरोध किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य बृजभूषण विद्यार्थी ने सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसका जगदीश लाल पाहवा ने अनुमोदन किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सुभाष कपिल को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का महामंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी और उन्हें बधाई दी। संस्था अध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी ने सुभाष कपिल को सभी का साथ लेकर संस्था के कार्य आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। वरिष्ठ पत्रकार एवं कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त की और संस्था के भविष्य के कार्यों के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता, चोखेलाल ,नंद किशोर वशिष्ठ,तेज प्रकाश साहू, कमल बृजवासी, महेंद्र अरोड़ा ,विजय कुमार बंसल, वीरेंद्र कीर्तिपाल, विदेश कुमार ,राजकुमार सिंघल, सतीश गुजराल और डॉ अशोक गिरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share