स्वास्थ्य सेवा में नवाचार और गुणवत्ता मानकों पर एकदिवसीय सेमिनार आयोजित
उत्तरकाशी। श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज की ओर से ‘हेल्थ केयर इनोवेशन फॉर पैरामेडिकल एक्सीलेंस : एक्रेडिटेशन एंड प्रैक्टिस स्टैंडर्ड्स’ विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में किया गया।
सेमिनार में मुख्य वक्ता क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI), भारत सरकार, नई दिल्ली के निदेशक डॉ. अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने पैरामेडिकल शिक्षा में गुणवत्ता मानकों, एक्रेडिटेशन प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निर्धारित व्यावहारिक मानकों की विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और व्यावहारिक मानकों की महत्ता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में प्रशिक्षित एवं दक्ष पैरामेडिकल कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। सेमिनार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. भगवान नौटियाल, अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर नौटियाल, अनुसंधान अधिकारी डॉ. ओ.पी. शर्मा, नर्सिंग कॉलेज की एचओडी डॉ. शालिनी जॉनसन, ओएसडी श्री जी.सी. मधवाल, प्रशासनिक अधिकारी श्री एम.पी. नौटियाल, निजी सचिव कुलपति डॉ. नितिन भट्ट तथा बी.ए.एम.एस. विभाग के एचओडी डॉ. विवेक भट्ट सहित विश्वविद्यालय के अनेक संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
