गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में आज नए शैक्षणिक सत्र: 2026-30 बैच की छात्राओं के लिए छात्रा उन्मुखी कार्यक्रम (एस. आई. पी)
गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में आज नए शैक्षणिक सत्र: 2026-30 बैच की छात्राओं के लिए छात्रा उन्मुखी कार्यक्रम (एस. आई. पी) कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, कुलगीत, स्वागत गीत एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अथिति के तौर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी श्री शम्भु सुमन पधारे थे। अपने मुख्य वक्तव्य में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के नाटक के अनुभव और अपने जीवन की रंग-यात्रा के संघर्ष को छात्राओं से साझा किये। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य डॉ. सीमा पटेल ने बताया कि महाविद्यालय में ही देश के भविष्य का निर्माण होता है। इसलिये छात्राएं महाविद्याल अवश्य आये, और अपने को इस काबिल बना लें कि उन्हें आगे जीवन किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं को उनके महाविद्यालय से परिचय कराने के साथ-साथ उनके पाठ्यक्रम और नई शिक्षा नीति 2020 से भी परिचित कराना था। इस क्रम में डॉ. शगुफ्ता अंसारी ने स्वागत वक्तव्य दिए। उसके बाद डॉ. अफसा सुरैया ने 1953 ई. से लेकर आज तक की कॉलेज की यात्रा से सभी को रू-ब-रू कराई। डॉ. नगमा शादाब ने कॉलेज के नियमों, कॉलेज ड्रेस कोड, एंटी-रैगिग सेल, बी.बी. एम एवं बी. सी. ए तथा एन. सी. सी. की गतिविधियों के बारे में बताया। परीक्षा प्रभारी डॉ. प्यारे माँझी ने चार वर्षीय नई कोर्स के बारे में एवं परीक्षा पद्धति के बारे में जानकारी साझा किये। गृह विज्ञान की डॉ. प्रियंका कुमारी ने एन. एस. एस. सेल और सेहत केंद्र तथा आज 01 अगस्त विश्व स्तन-पान सप्ताह की जानकारी दी। खेल विभाग की प्रभारी डॉ. पूजा राय ने महाविद्यालय के खेल गतिविधियों की जानकारी साझा की। डॉ. विजेता लाल ने इंटर्नशिप एवं नियोजन सेल के बारे में बताई। इतिहास विभाग की डॉ. अनामिका कुमारी ने नई शिक्षा नीति 2020 की बारीकीयों को छात्राओं को बताई। स्कालरशिप एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में छात्राओं से सीनियर प्रोफेसर डॉ. सहदेव बाउरी ने सरल शब्दों में जानकारी साझा किये। कॉलेज में पाठ्यक्रम से इतर गतिविधियों की प्रभारी डॉ. अफसा नाहिद ने बच्चियों को बताया कि कॉलेज में कई क्लब हैं, उनसे जुड़कर छात्रा अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक-से-बढ़कर एक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये। सोनम एवं कुमारी शालिनी के ग्रुप ने ‘ए मालिक तेरे बन्दे हम’ गीत को सस्वर प्रस्तुत किया। अन्या और उनके ग्रुप ने स्वागत गीत गाई। गणेश वंदना पर नृत्य अनुष्का कुमारी, श्रुति ने ‘कान्हा सो जा जरा’ गीत तथा अखौरी रागिनी सेमेस्टर प्रथम की छात्रा ने ‘घर मोरा आयो पिया’ नामक गीत पर मन-मोहक नृत्य की। आज विश्व स्तन पान दिवस पर छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिए जिनमें प्रथम सामिया नाज़, संचिता द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान अखौरी रागिनी रही। कार्यक्रम में सभी छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय की सभी शिक्षक एवं शिक्षिकायें तथा शिक्षकेत्तर कर्मी भी कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहें।
