*हरिद्वार में MAAsterG का भव्य सम्मान — माँ गंगा की पावन साक्षी में मिशन 800 करोड़ का संदेश*

0


हरिद्वार। शुक्ल पक्ष के शुभारंभ के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में माँ गंगा के पवित्र तट पर आध्यात्मिक गुरु MAAsterG का एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गंगा सभा के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री नितिन गौतम ने परम पूज्य MAAsterG का सम्मान किया। उन्होंने अपने करकमलों से माँ गंगा का पावन गंगाजल एवं हरिद्वार तीर्थ का प्रसाद भेंट कर सम्मान अर्पित किया।

इस अवसर पर MAAsterG ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष अपने “मिशन 800 करोड़” का उद्देश्य विस्तार से रखा। उन्होंने वर्तमान समय की प्रमुख सामाजिक चुनौतियों, विशेषकर युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, अनिद्रा, आत्मघाती विचारों तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए समाज में जागरूकता और उनके प्रभावी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

चर्चा के दौरान परम पूज्य MAAsterG ने श्री नितिन गौतम को बताया कि उनका आत्मबोध (Enlightenment) अनेक वर्ष पूर्व इसी पावन हरिद्वार धाम में, माँ गंगा की दिव्य साक्षी में हुआ था। इस विशेष प्रसंग ने कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक बना दिया।

इस अवसर पर गंगा सभा के महामंत्री एवं तीर्थ पुरोहित श् पंकज झा ने भी परम पूज्य MAAsterG का सम्मान किया तथा उन्हें भविष्य में भी बारंबार हरिद्वार पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया।

पिछले 18 वर्षों से MAAsterG ने अपने अनुभव को लाखों लोगों के साथ एक-एक करके साझा किया, बिल्कुल निःशुल्क, और देखा कि 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष की दादी तक, चार पीढ़ियाँ एक साथ खुश होकर झूम रही थीं। इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का निर्णय लिया और “MAAsterG” के नाम से सभी सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आए। इस तरह उनके “मिशन 800 करोड़” की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य दुनिया के अंतिम व्यक्ति तक खुशी पहुँचाना है। अतः मिशन का नारा भी “हैप्पीनेस गैरंटीड” है। अब तक उन्होंने 300 से अधिक कार्यक्रम किए हैं।

उनके प्रबोधन भारतीय सेना, पुलिस मुख्यालय, बार एसोसिएशन, विश्वविद्यालयों, ग्लोबल स्पिरिचुअल महोत्सव तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे मंचों की शोभा रहे हैं। उनका 18 वर्षों का अथक प्रयास समाज के अनेक क्षेत्रों में प्रभावशाली बदलाव लाने में सफल रहा है। MAAsterG कहते भी हैं—

“रोज़ एक वाणी सुनो, सभी दुखों को दूर करो।”

उनका अनमोल एवं अलौकिक ज्ञान उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनलों “MAAsterG” और “God Home Journey” पर निःशुल्क उपलब्ध है, ताकि सभी इस दिव्य ज्ञान का लाभ प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share