जनपद न्यायाधीश ने विधिक सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभकिया
The soulofindia.in
हरिद्वार. आज लक्सर तहसील परिसर में जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त ने लक्सर तहसील परिसर में फीता काट कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा स्थापित विधिक सहायता हेल्प डेल्स का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश महोदय ने अपने संदेश में कहा कि इस हेल्प डेस्क के स्थापित होने से पूरे लक्सर तहसील की आम जनता, वंचित पिछड़े वर्गों व दूर दराज आने वाले गरीब, असहाय लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा निःशुल्क विधिक सलाह व पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाना ही इस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य है, और न्याय की मंशा यही है कि सस्ता व सुलभ न्याय आम आदमी तक पहुंच सके।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्सर, श्री सुधीर कुमार सिंह,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री संदीप कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर, सभी न्यायिक अधिकारीगण न्यायालय लक्सर, एस0डी0एम0 लक्सर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के अधिकार मित्र व लॉ इंटर्न्स, तहसील लक्सर के अधिवक्तागण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा सभी आगंतुक व उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
