भारी बारिश से कुम्भनगरी के कई इलाकों में हुआ जलभराव

0

हरिद्वार। बुधवार देर रात से हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिससे शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
मध्य हरिद्वार के व्यस्ततम श्री चंद्राचार्य चैक, भगत सिंह चैक रेलवे पुलिया के नीचे घुटनों पानी जमा होने से आवागमन पर असर पड़ा है। लोगों को जल भराव के बीच से यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ा है।
हरिद्वार में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं, भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर सुबह 8 बजे 291.10 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 293.00 मीटर और खतरे के स्तर 294.00 मीटर से नीचे है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है।हर साल जल भराव की समस्या झेलने वाला रुड़की शहर मानसून के प्रारंभ में जबरदस्त जल भराव का शिकार हुआ है। डेढ़ से दो लाख की आबादी घरों में कैद हो गई है। घरों के अंदर जबरदस्त पानी भरा हुआ है। लोगों के घरों में एक से दो से तीन फुट तक पानी आ गया है।इतना ही रुड़की का रामपुर चुंगी से होकर भगवानपुर एवं देहरादून जाने का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। रामपुर चुंगी पर तीन से चार फुट तक पानी भरा हुआ है।
लगातार वर्षा और भारी से बहुत भारी वर्षा के रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरूवार को जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share