विधिक सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ व वन महोत्सव सप्ताह का समापन




हरिद्वार. आज दिनांक 08-07-2026 को कलक्ट्रेट भवन रोशनाबाद हरिद्वार के परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा विधिक सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ व वन महोत्सव सप्ताह का समापन किया गया।
माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त व जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के द्वारा कलक्ट्रेट भवन रोशनाबाद हरिद्वार के परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा विधिक सहायता हेल्प डेस्क का संयुक्त रूप से रिबन काट कर शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने अपने संदेश में कहा कि इस हेल्प डेस्क के स्थापित होने से पूरे जिले की आम जनता, वंचित पिछड़े वर्गों व गरीब व असहाय लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा निशुल्क विधिक सलाह व पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाना ही इस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य है,जिला अधिकारी श्री मयूर दीक्षित द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि इस हेल्प डेस्क के स्थापित होने से सभी वर्गों के व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के विधिक सहायता प्रदान करना ही इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य रहेगा।
इसके साथ ही कलक्ट्रेट भवन रोशनाबाद के परिसर में जिला जज व जिला अधिकारी द्वारा पौधरोपण कर वन महोत्सव सप्ताह का समापन किया गया। वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ 1 जुलाई को जिला कारागार हरिद्वार में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा व 4 जुलाई को जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के परिसर में वृक्षारोपण किया गया था। आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री संदीप कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार श्रीमती सिमरनजीत कौर, अपर जिला अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार व अपर जिला अधिकारी श्री वैभव गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के डिप्टी एल.ए.डी.सी. रमन कुमार सैनी, पैनल अधिवक्ता श्रीमती सीमा, समस्त स्टाफ व लॉ इंटर्न्स, अधिकार मित्र, इसके साथ ही जिला कलक्ट्रेट के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा सभी आगंतुक व उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
