पदोन्नत होकर रतीलाल शाह बने जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार

0

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने पटका पहनाकर किया सम्मान

हरिद्वार। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पदोन्नति के तहत हरिद्वार में तैनात सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) रती लाल को जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में प्रसन्नता की लहर है.

पदोन्नति की सूचना मिलते ही हरिद्वार प्रेस क्लब में जिला सूचना अधिकारी बने रती लाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि रती लाल एक मृदुभाषी, सरल और व्यवहार कुशल अधिकारी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पत्रकारों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी रती लाल अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और समर्पण से विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

रती लाल की पदोन्नति को लेकर पत्रकारों और विभागीय कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली हमेशा सकारात्मक और सहयोगात्मक रही है। वे सभी वर्गों के साथ सहज संवाद स्थापित करने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभाग में सूचना अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति और पदोन्नति संबंधी निर्णय लिए गए हैं। इसी क्रम में रती लाल को जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत की गई है और नियमानुसार वे अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

रती लाल की इस उपलब्धि पर पत्रकार संगठनों, विभागीय अधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share