पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण और नकल माफिया ने युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला: कांग्रेस
हाकम सिंह का हाकिम कौन है यह भी अबतक पता नही चल पाया: राणा
हरिद्वार. जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में नीट पेपर लीक प्रकरण को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कहा. शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्तीकरण, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी देश में आज बड़े मुद्दे बने हैं।
उन्होंने कहा देश और प्रदेश का युवा आज गहरे संकट से गुजर रहा है। वर्षों की मेहनत और सपनों के सहारे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र बार-बार प्रश्नपत्र लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब के कारण मानसिक तनाव, असुरक्षा और निराशा का सामना कर रहे हैं। नकल माफिया और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का सरकारी नौकरियों और परीक्षा प्रणाली से विश्वास उठता जा रहा है।
कांग्रेस नेता श्री गर्ग ने कहा उत्तराखंड में भी भर्ती घोटालों और पेपर लीक के मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। आज स्थिति यह है कि मेहनत करने वाले युवाओं को अपनी योग्यता से अधिक सिस्टम की विफलताओं से लड़ना पड़ रहा है। देश में अब तक 21 से ज्यादा छात्र छात्रा पेपर लीक प्रकरण के चलते आत्महत्या कर चुके हैं, उत्तराखंड के देहरादून की होनहार छात्रा रिया कुमारी थापा की दुखद आत्महत्या पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना है। रिया ने नीट परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक और उससे उपजे असमंजस तथा तनाव के बीच उसने यह दुखद कदम उठाया। यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं है, बल्कि उस असंवेदनशील व्यवस्था का’ आईना है, जिसने युवाओं को निराशा और अवसाद के गर्त में धकेल दिया है। अब तक देश में अनेक छात्र-छात्राएं परीक्षा संबंधी तनाव और अनिश्चितता के कारण आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर व महेश प्रताप राणा ने कहा कांग्रेस पार्टी मानती है कि यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। जब बार-बार परीक्षाएं रद्द होती हैं, प्रश्नपत्र लीक होते हैं और नकल माफिया सक्रिय रहते हैं, तब युवाओं के मन में ‘ यह भावना पैदा होती है कि मेहनत और प्रतिभा का कोई मूल्य नहीं रह गया है। इससे सरकारी संस्थाओं की विश्वसनीयता कमजोर हो रही है और लाखों युवाओं का मनोबल टूट रहा है।
प्रदेश में एक तरफ भाजपा सरकार सक्त नकल विरोधी कानून की बात करती है और दूसरी तरफ पटवारी परीक्षा का पेपर भी लीक हो जाता है। 2017 से अब तक एकभी पेपर ऐसा नही कराई पायी धामी सरकार जो लीक ना हुआ हो। इसकी सबसे बडी वजह यह है कि पेपरलीक का मास्टर माइन्ड हाकम सिह सरकार की कमजोर पेरवी की वजह से बेल पर रीहा जो जाता है। सरकार की कमजोर पेरवी की वजह ‘से जेल से रीहा जो जाता है और रीहा होते ही एक पेपर लीक हो जाता है।
उन्होंने कहा हाकम सिंह का हाकिम कौन है यह भी अबतक पता नही चल पाया क्योकि सरकार नही चाहती कि असली गुनहगार सामने आए क्योकि वो सत्ता में बैठे लोगो में से एक है। सरकार का शिक्षा बजट जितना है टॉप पाँच परिक्षाओं का खर्च जो आत आदमी वहन करता है वो बजद का तीन गुना है। सीबीएसी जिसकी परीक्षा पास करके ही बच्चा अपना भविष्य बनाता है आगे उसमें सरकार ने अनिमियतताएं कर दी है, जिसकी वजह से आज 40 लाख बच्चों का भविष्य अन्धकार में जा चुका है। सरकार नही चाहती कि देश पढे और सवाल करे क्योकि सवालों के जवाब भाजपा के पास नही है।
कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार और संबंधित संस्थाओं से मांग करती है कि -. पेपर लीक और भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, नकल माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए। लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को समयंबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और परामर्श के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए उनके साथ खड़ी है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। केस के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी. प्रेस वार्ता में कांग्रेसी नेता रचना शर्मा, अजय गिरि , राजीव भार्गव, मोहन राणा, उत्कर्ष वालिया, तीर्थ पाल, रवि, अंजू द्विवेदी, गौरव गोस्वामी, बीपीएस तेजियान, शुभम जोशी, अरुण चौहान, नंदन शाह मौजूद रहे.
