बैरागीवाला बवालः पुलिस ने किया इंटरनेट सेवाओं को बंद करने से इंकार
देहरादून। जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागी वाला में दो पक्षों के विवाद में काफी बवाल देखने को मिला। एक विशेष समुदाय के आरोपियों पर एक युवक की हत्या का आरोप लगा। इसके बाद क्षेत्र में भयानक बवाल हो गया। इस दौरान अनेक अफवाहें भी फैली। इन्हीं अफवाहों में एक इंटरनेट सेवा बंद होने की भी थी। इंटरनेट बंद होने की अफवाह पर पुलिस की प्रतिक्रिया आई है। सहसपुर क्षेत्र में इंटरनेट बंद नहीं है। सीओ ने इंटरनेट बंद होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि
कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सहसपुर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक और असत्य समाचार प्रसारित किए जा रहें है। सहसपुर, विकासनगर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद किए जाने की खबरें भ्रामक हैं। पुलिस आम जन से अपील करती है कि अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। ऐसी सूचनाओं को साझा न करें। सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। शनिवार को सहसपुर के बैरागीवाला में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों मे हुए विवाद ने क्षेत्र में बवाल मचा दिया था। मामला तब गम्भीर हो गया जब इस विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले तीन लोग गम्भीर घायल हो गए। हत्या का आरोप विशेष समुदाय के लोगों पर लगा. इसके बाद गुस्साए दूसरे पक्ष ने रविवार को हमलावरों के घरों में आगजनी कर दी। लोग इतने आक्रोशित थे कि पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। इसके अलावा सड़क पर जाम लगा दिया गया।
