युवाओं ने टोंस नदी से खंडित मूर्तियां, घरेलू कपड़े,प्लास्टिक बैग,चिप्स के खाली पैकेट, काँच की बोतले आदि कैरी बैग में एकत्रित की

0



देहरादून: “चलो टपकेश्वर” मैड (मेकिंग ए डिफरेंस)संस्था के युवाओं ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के साथ बहती टोंस नदी में स्वच्छता अभियान चलाकर यहां श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई खंडित मूर्तियां,घरेलू कपड़े,प्लास्टिक बैग,चिप्स के खाली पैकेट,माता को अर्पित चुन्नीयां आदि हाथों से एकत्रित कर इनको बड़े कैरी बैग में एकत्रित किया और निगम के सफाई वाहनों में डाला। यहां एकत्रित दारू के खाली पव्वे,अध्दे बोतलों ने साबित कर दिया कि मंदिर की गरिमा से पियक्कड़ों को कुछ लेना-देना नहीं है उनके लिए यह नशाखोरी का स्थान बन गया है।
आज सवेरे 6:00 बजे शहर के दूरस्थ किनारो से आए उत्साहित छात्र छात्राओं ने बारिश में भीग कर भी अभियान को उत्साहपूर्वक अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। अभियान समाप्ति पर मंदिर परिसर में संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा देश की भावी पीढ़ी ही पर्यावरण को संरक्षित करने/स्वच्छ वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है लेकिन सरकारी संस्थाओं,संबंधित विभागों,अधिकारियों को भी युद्धस्तर पर धरातल पर उतरकर कार्य करना होगा।आम नागरिक को भी घरेलू कूड़ा करकट अलग अलग एकत्रित कर सफाई वाहनों में डालना चाहिए।तभी स्मार्टसिटी का खवाब पूरा हो सकता है। वक्ताओं का ये भी कहना था की मैड के अभियान से प्रेरणा लेकर शहर के सभी शिक्षण संस्थानों को योजनाबद्ध होकर आगे आना होगा।ये संस्थान छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान देने के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं।वक्ताओं ने अभियान में शामिल युवाओं पर गर्व व्यक्त करते हुए युवाओं को भविष्य में और अधिक व्यापक अभियान आयोजित करने की प्रेरणा दी। इन्होंने कहा युवा शक्ति द्वारा बहाया गया पसीना वरिष्ठ नागरिकों को भी अभियान से जुड़ने की प्रेरणा देता रहा है और वरिष्ठ नागरिक इनको हमेशा आशीर्वाद देने प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा साथ रहते हैं।संचालन सुशील त्यागी ने किया। इस अवसर पर मैड के टीम लीडर प्रिंस कपूर,चंद्रमुखी पोखरियाल,अंबिका आदि को, मुख्य अतिथि पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा,आचार्य विपिन जोशी, राजीव घनसाली,उमेश्वर सिंह रावत, अवधेश शर्मा,ताराचंद गुप्ता,विष्णु गुप्ता एम एस रावत जो वक्ताओं में भी शामिल थे,शॉल उड़ाकर सम्मानित भी किया। सूक्ष्म जलपान के साथ अभियान संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share