फर्जी नाबालिग गैंगरेप मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार
चंपावत। कुछ दिनों पूर्व जिले में हुए फर्जी नाबालिग गैंग रेप प्रकरण में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मंे पेश कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।
इस मामले में पूर्व में कमल सिंह रावत एवं कांग्रेसी नेता आनंद महर के अलावा कुल चार आरोपी पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे। वहीं, चंपावत कोतवाली में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ एवं अन्य तथ्यों के आधार पर साजिश में शामिल आरोपी राहुल सिंह रावत का नाम भी प्रकाश में आया था।
पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। वहीं, चंपावत पुलिस ने बच्ची सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवली चम्पावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना, सुरागरसी एवं अथक प्रयासों के आधार पर वांछित अभियुक्त राहुल सिंह रावत पुत्र प्रकाश सिंह रावत निवासी ग्राम सल्ली, कोतवाली चम्पावत, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस टीम ने न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट,उनि राकेश कठायत, का कुलदीप सिंह शामिल रहे।
