गंग नहर में नॉनवेज सामान फेंकने पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, बाइक से होगी पहचान

0

हरिद्वार। ज्वालापुर के लालपुल के समीप नॉनवेज की दुकान चलाने वाले दो युवकों ने अपना बचा हुआ सामान गंग नहर में डाल दिया। उन्हें ऐसा करते देख कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान वीडियो बना रहे युवक ने गंगा में सामग्री डाल रहे युवकों से हाथापाई और गाली गलौज भी की। इस मामले में साधु संत और हिंदूवादी संगठन कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदू क्रांति दल से जुड़े चरनजीत पाहवा ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती रात दुर्गा विहार के पास दो युवक बाइक नीले रंग का ड्रम लेकर पहुंचे। वे उसमें भरी नॉनवेज बिरयानी गंगा में डालने लगे। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक ड्रम छोड़कर मौके से फरार हो गए। आरोप लगाया गया है कि आरोपी इस तरह की हरकतें रोज करते आ रहे है। जोकि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद साधु संतों ने भी इसकी निंदा की। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि यह मां गंगा को अपवित्र करने की साजिश है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही बाइक के नंबर को देख लिया गया है। शीघ्र ही मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share