दुर्घटना में 8 जनों की मौत, अंतिम संस्कार कर हरिद्वार से वापस लौट रहे थे

0

टिहरी। जनपद के थाना चंबा क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। अब तक 2 घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अन्य 8 की मौत की खबर है। एसएसपी श्वेता चौबे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है। वाहन संख्या यूके 09 टीए1799 ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था। तभी चंबादृकोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। टिहरी एसएसपी श्वेता चौबे की मानें तो सभी हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए।
मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share