भागवत श्रवण से मनुष्य का सब तरह से कल्याण हो जाता है- महंत विष्णु दास महाराज

हरिद्वार। श्रीसद्गुरू भगवान साकेतवासी श्रीश्री 1008 श्रीमहंत श्रद्वेय नृसिंहदास जी महाराज ढेरियाॅवाले की 21वीं पूण्यतिथि पर 21वां गुरू स्मृति महोत्सव पूरे श्रद्वाभाव,धर्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया जा रहा है। श्री महंत विष्णुदास महाराज के संयोजन में स्मृति महोत्सव के तहत श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन सेवा समिति भवन में शनिवार से प्रारम्भ हो गया। ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा व्यास पूज्य श्री चिन्मयानंद बापूजी द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है।
श्री गुरूसेवक निवास उछाली आश्रम परमाध्यक्ष श्री महंत बिष्णु दास महाराज ने बताया कि सद्गुरू के प्रति श्रद्वा और समर्पण के अभिव्यक्ति स्वरूप श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गुरू की महिमा बताते हुए कहा कि गुरू का सानिध्य जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। उनकी कृपा से ही मन मे भक्ति और शांति का प्रकाश होता है। उन्होने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत श्रवण से मनुष्य का सब तरह से कल्याण हो जाता है। कथा श्रवण से मन निर्मल होता है, जन्म-जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं और जीव को मुक्ति मिलती है। उन्होने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण का लाभ यह है कि मानव जीवन का उद्देश्य संसार में रहते हुए भी हरि स्मरण के द्वारा पापों से मुक्त होकर उत्तम जीवन जीना। इससे पूर्व पोथी पूजन एवं भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन श्रीमहंत बिष्णुदास महाराज की अगुवाई में बिड़ला घाट से सेवा समिति तक किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में साध्ु संतो के अलावा श्रद्वालुगण भी शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा के बाद कथा व्यास चिन्मयानंद बापूजी ने श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन का कथा श्रद्वालुओं को श्रवण कराया।इस दौरान श्रीमती चाॅद,बृजमोहन सेठ,श्रीमती श्वेता,नितिन सेठ,वन्दना,भव्य एवं अनिरूद्व के अलावा पुनीत दास,अध्किारी राघवेन्द्र दास,अमनदास,रामचन्द्र दास, गणेश, शालीग्राम,अमरदास,गौरव के अलावा उछाली आश्रम के सेवकगणों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्वालुगण मौजूद रहे।
