प्रेस क्लब चुनाव में अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र चौधरी तथा अश्वनी अरोड़ा तो महासचिव पद पर सूर्यकान्त बेलवाल तथा हिमांशु द्विवेदी के मध्य मुकाबला

0

कार्यकारिणी के 20 पदों के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में

हरिद्वार, 27 मार्च। नामांकन वापसी के साथ ही प्रेस क्लब चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष और महासचिव पद पर सीधा मुकाबला होगा तो कार्यकारिणी के 20 पदों के लिए 24 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। मतदान 29 मार्च रविवार को आचार्य किशोर दास वाजपेई सभागार प्रेस क्लब में होगा।
आज नामांकन वापसी के बाद प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र चौधरी और अश्वनी अरोरा के मध्य सीधा मुकाबला होगा। जबकि महासचिव पद पर सूर्यकांत बेलवाल और डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी के बीच चुनावी टक्कर रहेगी। कार्यकारिणी पद पर महेश पारीक के नामांकन वापसी के बाद अब 24 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। बता दें कि कार्यकारिणी के 20 पदों के लिए भी वोट डाले जाएंगे।
कार्यकारिणी सदस्य के 20 पदों के लिए जो 24 सदस्य मैदान में हैं उनमे ठा. शैलेंद्र सिंह, संजीव शर्मा, कुमकुम शर्मा, सुदेश आर्य, जोगिंदर सिंह मावी, कुमार दुष्यंत, तनवीर अली, केके पालीवाल, डा.शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, ललितेंद्र नाथ, विकास चौहान, अमित कुमार शर्मा, रोहित सिखोला, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, शिवप्रकाश शिव, कुलभूषण शर्मा, आफताब खान, संजय चौहान, बृजपाल सिंह, गोपाल कृष्ण पटुवर और रूपेश वालिया शामिल है।
इन पदों के लिए 29 मार्च 2026 दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू होगा जो दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। इसी दिन अपराहन 3:00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा जो मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share