हेल्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया

0

हरिद्वार। लाइब्रेरी हॉल आनंद निवास निकट हनुमान घाट पर मानवाधिकार जन निगरानी समिति और रोगी केयर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क हेल्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट नितिन गुप्ता और तरुण शर्मा ने बताया कि इस कैंप में देहरादून के प्रसिद्ध वेलमेड हॉस्पिटल और हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ो मरीजों की स्वास्थ जांच की।

देहरादून वेलमेड हॉस्पिटल से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित चौहान, यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत सेवाच, जनरल फिजिशियन एमडी डॉ संजीव बंसल, डॉक्टर शंकर सिंह नेगी, पिंकी अस्वल, दलबीर सिंह पवार, आशा गुप्ता, एवं हरिद्वार सिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर देवव्रत साईं, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रजत गोयल, न्यूरोसर्जन गौरव सिंह, दंत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव शर्मा, आदि ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सा शिविर में ECG और खून की जांच निशुल्क की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share