अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया

हल्द्वानी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक द्वारा कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के जज फार्म में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो प्रतिदिन योग करके स्वयं को स्वस्थ रख रही हैं तथा समाज के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर “साथी” समिति के सम्मानित अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जज फार्म समिति के अध्यक्ष श्री विश्वंभर कांडपाल ने बताया कि जज की कोठी में मनोज पाठक जी के सहयोग से नियमित रूप से योग कक्षा संचालित की जा रही है, जो सोनिया मैडम के निर्देशन में निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण रूप से चल रही है। इस योग कक्षा से क्षेत्र के अनेक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम में साथी संगठन के सदस्य आनंद भाकुनी, जस खोलिया, पांडे जी, तिवारी जी सहित अन्य सहयोगियों ने योग में नियमित भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मनोज पाठक ने सभी मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वास्थ्य, अनुशासन और समाज के प्रति प्रेरणादायक योगदान की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को आंवला कैंडी खिलाकर तथा सम्मान पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, योग और महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
