अखिल गढ़वाल सभा ने धूमधाम से मनाया 75वांँ स्थापना दिवस समारोह

0

देहरादून। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून का 75वांँ स्थापना दिवस आईआरडीटी सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सभा के संरक्षक व एसआरएचयू के अध्यक्ष डा. विजय धस्माना ने दीप प्रज्वलन कर की। शुभारंभ अवसर पर इरा कुकरेती और विद्यार्थियों ने शिव ताण्डव स्तोत्र की भव्य प्रस्तुति दी। इसके बाद टाइनी स्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गुरु श्रद्धा बछेती के शिष्यों ने सुन्दर गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किया। निर्मला बिष्ट के नेतृत्व में महिला मंच की बहनों ने थड़िया चौंफला नृत्य पेश किया।
उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोकगायिका संगीता ढौंडियाल ने अपने लोकप्रिय गीत तैं दिल्ली गुजरात और ढोल दमाऊ बजी गेना प्रस्तुत किया। इसके बाद अजबपुर की महिलाओं ने चौंफला लोकनृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही तारेश्वरी भंडारी के नेतृत्व में मोहनपुर क्षेत्र की बहनों ने भी थड़िया नृत्य प्रस्तुत किया। पद्मश्री बसंती बिष्ट ने अपने शिष्यों के साथ झोड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। आलोक मालासी ने गढ़वाली गीत प्रस्तुत किया, कवयित्री नीता कुकरेती ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। कुलानंद घनशाला ने गढ़वाली कविता प्रस्तुत की। भगवान प्रसाद घिल्ड़ियाल ने पावन पवित्र धाम जै का बद्री केदार गीत प्रस्तुत किया। टाइनी स्कूल के विद्यार्थियों ने गढ़वाली लोकनृत्य प्रस्तुत किया और साथ ही बवस तवबा बीववस के विद्यार्थियों ने सुन्दर जागर पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निखिल सकलानी ने सुंदर गढ़वाली गीत प्रस्तुत किया। इससे पहले मुख्य अतिथि विजय धस्माना ने सभा की प्रशंसा करते हुए हीरक जयंती की बधाई देते हुए सभा को एसआरएचयू की तरफ से हरसम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष रोहन धस्माना ने कहा कि यह सभा की हीरक जयंती वर्ष है और इस वर्ष अक्टूबर माह में 10 दिवसीय कौथिग के आयोजन के अतिरिक्त पूरे वर्ष विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। महासचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि इस वर्ष नवादा भूमि पर भवन का विस्तार किया जाएगा। वीरेंद्र असवाल, सूर्य प्रकाश भट्ट, निर्मला बिष्ट, संतोष गैरोला, दिनेश बौड़ाई, संजय डिमरी, पंचम सिंह बिष्ट, पंडित दामोदर सेमवाल, दिवाकर भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share