*एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स*:*ड्रग्स को ना, उज्ज्वल भविष्य को हां, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन का संकल्प*

0

*SSP हरिद्वार के निर्देश पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बीएचईएल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सकारात्मक कार्यवाही*

*छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के संबंध में ब्लड सैंपल देने हेतु सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरे गए*

आज दिनांक 10/02/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में तथा जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस/ए.एन.टी.एफ.) के पर्यवेक्षण में “नशा मुक्त अभियान ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिडकुल सेक्टर-11, बीएचईएल टाउनशिप में एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, औषधि विभाग, समाज कल्याण विभाग, राज्य कर विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों, कॉलेज के अध्यापक/अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के संबंध में ब्लड सैंपल देने हेतु सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरे गए।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विषयों में अध्ययनरत लगभग 300 से 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

*टीम*
1. उ0नि0 ना0पु0 विक्रम बिष्ट
2. हे0का0 सुनील सिंह
3. का0 सतेंद्र चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share