वैज्ञानिक अनुसंधान वाहिनी पुलिस के लिएं अहम: सेनानायक तृप्ति भट्ट
सोल ऑफ इंडिया, हरिद्वार, Belwal
23वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर, एंटी एवं डॉग स्क्वाड
प्रतियोगिता वर्ष-2025 का शुभारंभ 40वी वाहिनी पीएसी के प्रांगण में बैंड की मधुर धुन के मध्य मुख्य अतिथि तृप्ति भट्ट (आल इंडिया पुलिस सेवा ) सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी (हरिद्वार) उप सेनानायक मनीषा जोशी, सहायक सेनानायक राकेश रावत की गरिमा मय उपस्थिति में किया गया।

तत्पश्चात् उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी, द्वारा मुख्य अतिथि शतृप्ति भट्ट , सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी उपस्थित हेतु आभार व्यक्त किया गया।
तीन दिनों तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से उत्तराखण्ड पुलिस/पीएसी/आईआरबी की कुल 17 टीमों के 118 पुरुष प्रतिभागी, 17 महिला प्रतिभागी कुल 135 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
इस अवसर पर शिविरपाल श्री आदेश कुमार एवं दलनायक श्री राकेश कुमार, दलनायक श्री कमल सिंह सजवान, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह, सहायक शिविर पाल पीतांबर दत्त नौटियाल एवं 40वीं वाहिनी प्लाटून कमांडर श्री जाहुल हसन, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा जनपदों के समस्त टीम मैनेजर व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
