बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की बीच धूमधाम से मनाया विद्यालय का 11वां स्थापना दिवस
Thesoulofindia, Haridwar, belwal
द ज्ञान गंगा एकेडेमी जगजीतपुर हरिद्वार मे विद्यालय का 11वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सनातन पद्धति से हवन-पूजन के साथ हुआ उसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधन द्वारा उपस्थित सभी को विद्यालय के 11वीं स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अभिभावक गणों व अतिथि गणों का अभिवादन व्यक्त किया ।
इस कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से सीनियर के.जी के अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे।
एक्टिविटी इंचार्ज प्रियंका ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की और अलग-अलग गानों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर विद्यालय के 11वें स्थापना दिवस को और अधिक शानदार बनाया ।

अध्यापिका श्रीमती रेखा कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई जिसमें कक्षा दो वह कक्षा तीन के छात्र- छात्राओं द्वारा *देवा श्री गणेशा* पर अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी गयी।
अध्यापिका श्रीमती वंदना डबराल ने कहा कि वैसे तो सभी बच्चों की प्रस्तुतियाँ एक से बढ़कर एक थी लेकिन कक्षा जूनियर के.जी व सीनियर के.जी के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई पंजाबी नृत्य *गुड नाल इश्क मीठा* पर दी गई शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और सभी को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।
कक्षा एक की छात्राओं द्वारा राजस्थानी नृत्य *आयो रे मारो ढोलना* ने भी सभी का मन जीत लिया तथा अंत में कक्षा 4 में 5 के विद्यार्थियों द्वारा गढ़वाली नृत्य नाथ शंभू भोले पर मनमोहक प्रस्तुति देकर बच्चों ने कार्यक्रम का समापन किया और विद्यालय के इस 11वें स्थापना दिवस को और अधिक सुंदर बनाया ।
अध्यापिका श्रीमती मोनिका ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए के केक कटिंग सेरिमनी भी रखी गई थी जिसमें प्रधानाचार्या मीरा पंचोली ने सभी अतिथि गणों के साथ मिलकर बच्चों के साथ केक काटकर सभी को बधाई दी और सभी बच्चों ने खूब मजे से केक का आनंद लिया साथ ही साथ विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को इस अवसर पर रिटर्न गिफ्ट *फ्रूटी तथा क्रैकस दिये जिससे बच्चे और अधिक खुश हो गए ।
अध्यापिका श्रीमती सविता उनियाल ने इस कार्यक्रम में बहुत ही खूबसूरती से मंच संचालन करते हुए इस मंच संचालन किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक श्री कांता बल्लभ पंचोली, सोसाइटी के कोषाध्यक्ष श्री चंद्रा दत्त नैलवाल, योगा अध्यापक श्री विनीत चौहान, अध्यापिका श्रीमती प्रतिभा चौहान, पराशर एजुकेशन एकेडमी की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका पाराशर तथा अध्यापिका श्रीमती निशा शर्मा, श्रीमती रेखा तेवतिया आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे स्टाफ के साथ रेणु दीदी का पूर्ण सहयोग रहा ।
