दिव्या गंगा सेवा मिशन के तत्वावधान में गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न
धामपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय मिलक जहांगीराबाद में दिव्या गंगा सेवा मिशन द्वारा आयोजित गंगा प्रश्नोत्तरी 2025 संपन्न कराई गई। जिसमें 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशाराम जी के निर्देशन में सम्पन्न इस प्रतियोगिता का आयोजन दिव्य गंगा सेवा मिशन उत्तराखंड की ओर से प्राप्त प्रश्न पत्र के आधार पर कराया गया। परीक्षा में शामिल कुल 60 बच्चों में सर्वाधिक सही उत्तर देने वाले मोहम्मद रिहान ने प्रथम,रिया कुमारी और समीक्षा रानी ने द्वितीय और प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में शिक्षिका मीनाक्षी रानी,सुमन, प्रतिमा सोलंकी, रीता सिंह और शिक्षक शराफत हुसैन का सक्रिय सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि दिव्य गंगा सेवा मिशन उत्तराखंड की ओर से देश भर के विभिन्न विद्यालयों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी। आगामी ३१ अगस्त को हरिद्वार में संस्था की ओर से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है।
