दिव्य गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता बड़े ही उत्साह से प्रतिभाग कर रहे हैं विद्यार्थी : केशव पाण्डेय

0

हरिद्वार। दिव्य गंगा सेवा मिशन के तत्वावधान में देश भर के विद्यालयों में दिव्य गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे हर आयुवर्ग के छात्र छात्राएं बड़े ही उत्साह से प्रतिभाग कर रहे हैं ।
दिव्य गंगा सेवा मिशन न्यास के राष्ट्रीय संयोजक एड.केशव पाण्डेय ने बताया कि तेलंगाना,बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों में दिव्य गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है और कई अन्य विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी चल रही है।
उन्होने कहा कि न्यास गंगा जी की निर्मलता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए काम कर रहा है , जिससे अधिक से अधिक लोग इसके संरक्षण में योगदान कर सकें। गंगा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता इसी दिशा में एक प्रयास है।
उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं एवं विद्यालयों को 31 अगस्त 2025 को हरिद्वार में आयोजित होने वाले दिव्य गंगा महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share