गंगा प्रश्नोत्तरी-2025 का वृहद स्तर पर आयोजन किया

0

सुल्तानपुर! शिक्षा राज इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में गंगा प्रश्नोत्तरी-2025 का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया तथा सैकडों छात्र एवं छात्राओं के अधिकतम समान अंक प्राप्त करने के कारण “ओपन लाटरी सिस्टम” के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया जिन्हें “दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार” की ओर से भव्य समारोह में 31 अगस्त को पुरस्कृत किया जायेगा।
कालेज, प्रधानाचार्य डॉ दीपक शर्मा ने बताया कि 550 बालक एवं बालिकाओं ने गंगा प्रश्नोत्तरी’2025 प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कक्षाध्यापाकों के निर्देशन में वृहद स्तर पर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं की गंगा प्रश्नोत्तरी के प्रति रूचि का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैंकडों छात्राओं ने एक समान अधिकतम अंक प्राप्त किये, जिस कारण प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं का चयन करने के लिये ओपन लाटरी सिस्टम का सहारा लेना पड़ा।
ओपन लाटरी निकालते हुये कालेज प्रधानाचार्य डॉक्टर दीपक शर्मा ने कहा कि गंगा नदी को भारत की सर्वाधिक पवित्र नदी माना जाता है जिसमें लोग मरने के बाद अपनी राख विसर्जित करना मोक्ष प्राप्ति के लिये आवश्यक समझते हैं।
गंगा प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 12 A के मनीष कुमार ने प्रथम, कक्षा 9A की कुमारी तनु ने द्वितीय व 12 बी की कुमारी अनु सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कनिष्ठ वर्ग में कुमारी वंशिका कक्षा 8 ए ने प्रथम कुमारी शालू कक्षा 7 ए ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी संदेश कक्षा 8 A ने तीसरा स्थान प्राप्त किया इन विजेताओं को दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा 31 अगस्त को हरिद्वार में सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में डा शानू भट्ट, वंदना गोसाई ,तुलसी देवी मयंक गोयल, नीरज राम ,करुणा सैनी ,रूबी सैनी, श्रुति सैनी ,प्रियंका ,सचिन कुमार आदि कक्षाध्यापकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share