नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में गंगा प्रश्नोत्तरी-2025 का वृहद स्तर पर आयोजन

0

खानपुर। नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में गंगा प्रश्नोत्तरी-2025 का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया तथा सैकडों छात्राओं के अधिकतम समान अंक प्राप्त करने के कारण ओपन लाटरी सिस्टम के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया जिन्हें दिव्य गंगा सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से भव्य समारोह में 31 अगस्त को पुरस्कृत किया जायेगा।
कालेज, प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि 650 बालिकाओं ने गंगा प्रश्नोत्तरी’2025 प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कक्षाध्यापाकों के निर्देशन में वृहद स्तर पर प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं की गंगा प्रश्नोत्तरी के प्रति रूचि का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैंकडों छात्राओं ने एक समान अधिकतम अंक प्राप्त किये जिस कारण प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं का चयन करने के लिये ओमन लाटरी सिस्टम का सहारा लेना पड़ा।
ओपन लाटरी निकालते हुये कालेज प्रबंधक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि गंगा नदी को भारत की सर्वाधिक पवित्र नदी माना जाता है जिसमें लोग मरने के बाद अपनी राख विसर्जित करना मोक्ष प्राप्ति के लिये आवश्यक समझते हैं।
गंगा प्रश्नोत्तरी में कक्षा 12 बी की बिंदिया ने प्रथम, कक्षा 11 बी की कीर्ति ने द्वितीय व 11 बी की ही मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता छात्राओं को दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा 31 अगस्त को हरिद्वार में सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में कुशमणि चौहान, नूतन, अनुराधा, डॉ0 रंजना, वन्दना जोशी, रूबी देवी, रविन्द्र कुमार, सुधा रानी, पकंज चौहान, डॉ0 पारस कुमार, मीनू यादव, सविता धारीवाल, मिनाक्षी, विजय कुमार कक्षाध्यापकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share