डी पी एस दौलतपुर जूनियर कनखल मे प्रदर्शनी का सफल आयोजन

0

*रचनात्मकता और पर्यावरण जागरूकता अहम:इंचार्ज अमिता ओहरी
सोल ऑफ इंडिया , हरिद्वार,

डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में शनिवार को आयोजित मेलेंज प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 3 के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और पर्यावरणीय जागरूकता से सभी को प्रभावित किया।

इस अवसर पर माननीय निर्णायकों में शामिल रहे डॉ. प्रीतशिखा शर्मा,
शशि झा, एडवोकेट रीमा शमीम और हेमा भंडारी ।

निर्णायको ने इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए प्रदर्शनी को रचनात्मक करार दिया।

कार्यक्रम में प्रकृति संरक्षण दिवस भी मनाया गया, जिसमें चित्रकला, पोस्टर मेकिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन विकास गोयल जी ने भी बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों व अभिभावकों के योगदान की सराहना करते हुए नवाचार और अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

विद्यालय इंचार्ज अमिता ओहरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया ।

उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण जागरूकता को वर्तमान समय में नितांत आवश्यक बताया व छात्र छात्राओं में रचनात्मकता पर विशेष ध्यान जूनियर विंग में दिए जाने पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मेलेंज को सफल और यादगार बनाने के लिए अमिता ओहरी ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षिकाये, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन का हार्दिक धन्यवाद किया।

सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और विजेताओं को बधाई! सीखने और सृजन की इस यात्रा को जारी रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share