जहरीले पदार्थ का सेवन करने से युवक की मौत, दो बच्चों का पिता था

0

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर भोगपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही भिक्कमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मुकेश कोठारी 38 वर्ष, निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत जहरीला पदार्थ सेवन करने से होना प्रतीत हो रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुकेश ने एक बैंक से लोन लिया था। जिसकी किश्तें वह समय पर नहीं चुका पा रहा था। इसी बात को लेकर वह काफी समय से तनाव में थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। मुकेश कोठारी दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share