” छोटे मझोले समाचार पत्रों की चुनौतियां ” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन
देहरादून। एसोसिएशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स आफ इंडिया के तत्वावधान में हिंदी भवन, निकट परेड ग्राउंड देहरादून में छोटे मझोले समाचार पत्रों की चुनौतियां विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में छोटे व मझोले समाचार पत्र प्रकाशकों ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चंदोला ने की। वहीं आईपी उनियाल विशिष्ट अतिथि रहे , गोष्ठी में इन्द्र देव रतूड़ी, वीडी शर्मा निशा रस्तोगी, एससी भटनागर सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने विचार व्यक्त किए।
