*स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों की समस्याओं का तत्परता से निदान किया जाए: जिलाधिकारी*

0

हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सेनानी परिवारों की समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। बैठक में संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु, संयुक्त सचिव अनुराग सिंह गौतम तथा कोषाध्यक्ष आदित्य गहलौत ने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एव उत्तराधिकारियों के समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसमें शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सेवा सदन के लिए भूमि आवंटन, शहीद जगदीश वत्स पार्क निकट जटवाड़ा पुल ज्वालापुर के सौन्दर्याकरण का कार्य पूरा करने, तहसील में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की चिकित्सा हेतु वरीयता देने, स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों, शहीद स्थलों की हर महीने प्रथम रविवार को सफाई कराने, आवासहीन स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को 100 वर्ग मीटर भूखण्ड देने, हरिद्वार जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास प्रकाशित करने, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के बेरोजगारों युवक युवतियों को अनुकम्पा नियुक्ति तथा दयनीय स्थिति में जीवनयापन कर रहे सेनानी परिवारों की आर्थिक मदद करने, जिले की 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में स्वतंत्रता सेनानी परिवार के स्वजनों को मनोनीत करने, स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों, शहीद स्थलों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम के साइनबोडों को ठीक करने, प्रशासन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को ससम्मान आमंत्रित करके विशिष्ट स्थान देने तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के परिचय पत्र ओर पेंशन लगाने आदि की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित उप जिलाधिकारियों एव नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एव उनके उत्तराधिकारियों द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई हैं उन समस्याओं को तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। शहीद जगदीश वत्स स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सेवा सदन के लिए भूमि आवंटन के लिए जो भूमि चिन्हित की गई थी उसका प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड द्वारा अस्वीकृत किए जाने पर जिसके लिए जिलाधिकारी ने नई भूमि चिन्हित करने के निर्देश नगर निगम के दिए, उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी पेंशन से वंचित है उनकी सूची तैयार कर उनके पेंशन के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीयों के परिचय पत्र नहीं बने है उनकी सूची तैयार करते हुए उनके परिचय पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि जो भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी आवास विहीन है इसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार कर उनकी जांच करते हुए आवश्यक करवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिए, साथ ही 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति में नियम अनुसार सेनानी आश्रितों के दो सदस्य नामित करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों के दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी भगवानपुर अजयवीर सिंह, उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, संगठन के अध्यक्ष देशबंधु, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, वीरेंद्र कुमार गहलौत, अशोक चौहान, संयुक्त सचिव अनुराग गौतम, कोषाध्यक्ष आदित्य गहलौत, विवेक कुमार, राजीव कुमार सैनी, यशवंत कुमार चौहान, धीरज शर्मा, यशपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share