खूनी पारिवारिक विवाद में युवक की मौत के बाद आरोपित फरार

0

हरिद्वार। गुरूवार सुबह हुए भगवानपुर के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान देहरादून के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना के बाद से आरोपित घरों से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में किसी पारिवारिक बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष का अभिषेक (23) गंभीर रूप से जख्मी हो गया।आनन-फानन में परिजनों ने लहूलुहान हालत में उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून स्थित दूंन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।इसके बाद पुलिस की टीम को गांव में भेजा गया। भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि मामला एक ही परिवार में चल रहे पुराने पारिवारिक विवाद का सामने आया है। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जिसमें एक युवक को इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया था।
जहां पर गुरुवार की शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले जांच-पड़ताल की जा रही है। स्वजन की तहरीर के आधार पर आरोपितो पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। साथ ही आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share