आंचल ने की अब मिनरल वाॅटर का प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी
हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ आंचल ब्रांड से अब पानी भी बेचने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही दुग्ध संघ की ओर से मिनरल वॉटर का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। यह बात नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कही।
शनिवार को नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन का पीलीकोठी स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दिनेश आर्या, विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इससे पूर्व लोकगायक दक्ष कार्की ने गीत गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच से अध्यक्ष बोरा ने कहा की जिले में 710 दुग्ध समितियों के सचिवों का संघ ने एक लाख रुपए का बीमा करवाया है।
कहा कि दुग्ध उत्पादकों की आय बेहतर करने के लिए फरवरी से आंचल के दूध में तीन रुपए की वृद्धि की जाएगी। वहीं आंचल ब्रांड का पानी बेचने के लिए मिनरल प्लांट की स्थापना की जाएगी।
