देवेश्वरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा योग शिविर आयोजित

0

देहरादून, सोल ऑफ इंडिया ब्यूरो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को देवेश्वरी वेलफेयर सोसाइटी ड्यूज़ ने अपने कार्यालय प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया।

इस अवसर पर योगाचार्या वैशाली सजवान ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों द्वारा स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग के महत्व को समझाया।

ड्यूज़ के अध्यक्ष डॉ के सी पुरोहित ने योगाचार्या का स्वागत किया तथा साथ में दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों ने प्रतिभाग किया।

प्रोत्साहन स्वरूप सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। ड्यूज़ कोषाध्यक्ष डॉ प्रांजलि पुरोहित भट्ट एवं सचिव आवृत्ति पुरोहित पोखरियाल ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

वही हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रेखा नेगी ने कहा की हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों को विश्व भर में प्रचार करना है। योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो तन और मन को संतुलित रखने में सहायक है। इस दिन देश-विदेश में लाखों लोग सामूहिक योग सत्रों, प्रतियोगिताओं और जागरूकता अभियानों में भाग लेते हैं। योग, आज एक वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन बन चुका है।

राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति की पूर्व राष्ट्रीय सचिव रेखा नेगी ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करता है। योग शारीरिक स्तर पर शक्ति, सहनशक्ति, धीरज और उच्च ऊर्जा के विकास में मदद करता है। यह मानसिक स्तर पर बढ़ी हुई एकाग्रता, शांति, शांति और संतोष के साथ खुद को सशक्त बनाता है जिससे आंतरिक और बाहरी सामंजस्य स्थापित होता है। योग की मदद से आप दैनिक तनाव और उसके परिणामों को प्रबंधित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share