महिलाएं आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी, आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, दो महिलाएं घायल

0

हरिद्वार। शुक्रवार सुबह लक्सर के हुसैनपुर गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गई। साथ ही उसी क्षेत्र के जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए महिलाएं आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी। .
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लक्सर मुटकाबाद गांव निवासी भोली (45 वर्ष) पत्नी पवन गांव की ही दो अन्य महिलाएं हुसैनपुर गांव के पास एक खेत में गन्ने की फसल की निराई-गुड़ाई करने गई थी। करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में खड़े एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोली पेड़ की एक ओर जबकि आसबती और बालेश दूसरी ओर खड़ी थी। तभी तेज चमक के साथ बिजली सीधे भोली पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिजली गिरने से आसबती और बालेश भी घायल हो गई। हादसे के बाद आसबती और बालेश घबरा गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और गांव में सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लक्सर को सूचना दी। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि मुटकाबाद निवासी भोली नामक महिला पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई है। महिला के शव को कब्जे में ले कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Share