चन्द्रशेखर आजाद पर हमें गर्व है। आज ऐसे योद्धा क्रांतिकारी युवाओं की देश को फिर से जरूरत है

0

देहरादून। मातृभूमि की गोद में ज्वाला बनकर जन्म लेकर सम्पूर्ण ब्रिटश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद पर हमें गर्व है। आज ऐसे योद्धा क्रांतिकारी युवाओं की देश को फिर से जरूरत है जो देश की में फैले भ्रष्टाचार,बेइमानी,स्वार्थ और पारस्परिक वैमनस्यता के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व कर सके। ये विचार वक्ताओं ने आजाद की जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति देहरादून द्वारा गढ़ सेना के मुख्यालय आदर्श नगर, धरमपुर में आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किए।इस अवसर पर वक्ताओं ने बालगंगाधर तिलक,और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की साथी कैप्टन लक्ष्मी सहगल को भी अपने श्रद्धासुमन व्यक्त करते हुए इनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, विनोद दुबे, हरीश जोशी, जगदीश उनियाल, शोवन सिंह रावत, रविंद्र कश्यप, उपेंद्र बिजलवान, शक्ति प्रसाद डिमरी, विकास खन्ना एवं मुकेश नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share