विक्रम वाहनों में नियमानुसार 6 सवारी न बैठाकर 8 सवारियों को ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा है, परिवहन विभाग से कारवाई की मांग

0

देहरादून। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में नियमों की अवहेलना करने वाले विक्रम संचालकों के विरुद्ध जनहित में परिवहन विभाग से कठोर कार्रवाई की मांग की गई। संयुक्त नागरिक संगठन द्वारा मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव,परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त को लिखे पत्रों में कहा गया है की देहरादून में कुछ विक्रम वाहनों में नियमानुसार 6 सवारी न बैठाकर 8 सवारियों को ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा है।
को
चालक सीट के साथ ही एक अतिरिक्त सवारी को बैठाकर सभी सवारियों का मानसिक शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है।परिवहन विभाग देहरादून द्वारा जब भी नियमों के अंतर्गत अपनी कर्तव्यों का पालन किया जाता है तो जनहित में की गई इन कार्रवाइयों का कुछ विक्रम संचालकों इनकी यूनियन तथा बाजारू नेताओं द्वारा विरोध करते हुए अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता है। इस अनुचित अव्यवस्थित अवैध दबाव में आम सवारियों का उत्पीड़न फिर शुरू हो जाता है।जनहित के विरुद्ध अनुचित दबाव बनाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटना जरूरी है।इन वाहनों से शहर में प्रदूषण भी बढ़ रहा है और आम जनजीवन को भी खतरा मौजूद है। संगठन द्वारा मांग की गई है की जनहित में संयुक्त नागरिक विक्रम वाहनों की नियमित जांच हर चौराहों पर की जाए जिससे राजधानी के हजारों नागरिकों को सुशासित व्यवस्था का आभास हो सके। इससे आम नागरिक आराम से अपनी यात्रा को सुविधाजनक बना सकेगा तथा इसका लाभ विक्रम संचालकों को भी होगा क्योंकि जब सवारी नियमानुसार जल्द भरेंगे तो पीछे आने वाले विक्रमों को भी जल्दी सवारी भरने का मौका मिलेगा और उनकी रोजी-रोटी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share