स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति
कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देने हेतु स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के पदाधिकारियों ने 10 अप्रैल को 11 बजे प्रेस क्लब ंमें प्रेस वार्ता का आयोजन भी रखा-
हरिद्वार. दिनांक 13 अप्रैल जालियाँवाला बाग नरसंहार की 107 वीं वर्षगांठ पर आयोजित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। 2 मार्च को मुख्यमंत्री आवास पर मिलकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, आज पुनः स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी तथा अध्य्क्ष देशबन्धु तथा सुरेश चन्द्र सुयाल सचिवालय में मुख्यमंत्री महोदय से मिले और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं की जानकारी देते हुए कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया मुख्यमंत्री महोदय ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल रहूंगा। इसी क्रम में उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्धन से भी भेंट करके स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया, वर्तमान में दोहरी पेंशन से प्रभावित हो रहे स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की ओर ध्यान आकृष्ट किया तथा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड में कार्यरत दोनों संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक यथाशीघ्र बुलाने के लिए कहा।

स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में आयुष मंत्री मदन कौशिक, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ सरकार में नीति आयोग के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) श्री गणेश शंकर मिश्रा, स्थानीय विधायक आदेश चौहान तथा पूर्व विधायक छत्तीसगढ़ श्री चन्द्र प्रकाश वाजपेयी भी जालियाँवाला बाग नरसंहार के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित करेंगे। शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी के सानिध्य में आयोजित इस ऐतिहासिक स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में उत्तराखण्ड के प्रत्येक जिले से तो स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के भाई बहन शामिल हो ही रहे हैं, साथ ही अन्य प्रान्तों से भी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान यात्रा तथा स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में पहुँच रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ले. आर माधवन, आनन्द सिंह बिष्ट, स्वामी लेखराज इस कार्यक्रम में आकर्षण के केन्द्र रहेंगे।
अपने उक्त कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देने हेतु स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के पदाधिकारियों ने 10 अप्रैल को 11 बजे प्रेस क्लब ंमें प्रेस वार्ता का आयोजन भी रखा है.
